66 लाख की पेयजल टंकी और संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण

भास्कर संवाददाता | बैतूल शहर के ज्योति टॉकीज के सामने 66 लाख 83 हजार से बनकर तैयार पेयजल टंकी का लोकार्पण रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइके ने किया। इस अवसर पर विधायक हेमंत खंडेलवाल, नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर भी मौजूद थी। इसके अलावा दुर्गा वार्ड में मांझी सरकार के सामने 27 लाख 49 हजार की लागत से नवनिर्मित संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण भी किया गया। पेयजल टंकी से शहर में वार्डों में सप्लाई हो सकेगी, साथ ही पेयजल स्टोरेज क्षमता भी बढ़ेगी। इसके साथ ही महावीर वार्ड में चिरायु हॉस्पिटल के पास 15 लाख 22 हजार की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया, साथ ही किदवई वार्ड ट्रेचिंग ग्राउंड में 570.33 लाख की लागत वाली लीगेंसी वेस्ट डम्प साइट रेमेडिएशन परियोजना कार्य का शुभारंभ किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *