नर्मदापुरम| रजक समाज ने समाज की प्रतिभाओं का सम्मान परमहंस घाट स्थित संत गाडगे प्रतिमा पर किया। नगर अध्यक्ष मनीष परदेशी ने बताया कि रजक समाज की बेटी प्रियंका आर्य का जिला लोक अभियोजन अधिकारी पद पर चयन होने एवं युवा प्रज्ज्वल पचौरी का एमबीबीएस में चयन हुआ है। रजक समाज ने दोनों प्रतिभाओं का शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। एबीडीएम जिलाध्यक्ष महेश बाथरे ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव का क्षण है हमारे समाज की बेटी आज उच्च पद पर पहुंची है। इनका सम्मान करके हम गौरवांवित है। प्रियंका आर्य ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 41वां स्थान प्राप्त किया है। उनकी पदस्थापना बैतूल जिले में हुई है। इस अवसर पर समाज के कैलाश कन्नौजिया, रामगोपाल मालवीय, चंद्रभान कन्नौजिया, वीरेंद्र तिलोटिया, राजेंद्र मालवीय, मुन्नालाल रजक, शेरसिंह नागोरिया, प्रशांत पचौरी, मनोज परदेशी, राजेश आर्य, शैलेंद्र कन्नौजिया सहित अन्य सामाजिक सदस्य उपस्थित रहे।


