आदिवासी हमारा गांव संगठन की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई

भासकर संवाददाता | सुखतवा आदिवासी हमारा गांव संगठन मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्य समिति की बैठक केसला ब्लॉक के सुखतवा में रविवार को संपन्न हुई। जिसमे प्रदेश संयोजक दुर्गेश धुर्वे ने संगठन का विस्तार करते हुए राघवेंद्र भलावी छिन्दवाड़ा को प्रदेश सचिव बनाया साथ ही रंजीत सर्राटी अनूपपुर को प्रदेश खेल प्रमुख नियुक्त किया गया। प्रदेश संयोजक दुर्गेश धुर्वे ने कहा प्रदेश में हो रहे आदिवासियों पर अत्याचार के खिलाफ आवाज मजबूत करने के लिए हम प्रतिबद्ध है। शासन प्रशासन की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह मरकाम ने कहा जिला उमरिया में प्रधानमंत्री आवास घोटाला करने वाले कर्मचारियों पर एफआईआर के बावजूद उन्हें गिरफ़्तारी नहीं किया और ना ही उन्हें बर्खास्त किया गया, यदि जल्द ही कार्यवाही नहीं हुई तो हमारा गांव संगठन संपूर्ण मप्र में आंदोलन करेगा। प्रदेश संस्कृति प्रमुख शिवकुमार कुंजाम ने कहा आदिवासियों की संस्कृति खतरे में है जिसको बचाने के लिए संगठन प्रदेश भर में सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित करके आदिवासी संस्कृति बचाने का काम करेंगे। बैठक में हमारा गांव संगठन के संस्थापक सदस्य रवि, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह मरकाम, कार्यकारी अध्यक्ष उजियार सिंह धुर्वे, संस्कृति प्रमुख शिवकुमार कुंजाम योजना प्रमुख मूलाजी नर्रे सहित उमरिया, मण्डला, शहडोल, सीधी, बैतूल, छिन्दवाड़ा, डिंडोरी, पांडुरना, अनूपपुर आदि से एक दर्जन से अधिक जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सुखतवा-आदिवासी हमारा गांव संगठन की बैठक सुखतवा में आयोजित हुई

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *