नर्मदापुरम| गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम पुलिस लाइन के सामने गार्डन में हुआ। इसमें समाज का भवन बनाने को लेकर लोगों ने बात रखी। कार्यक्रम में उज्जैन, देवास सहित अन्य जगहों के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान ऋषि गौतम के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई।


