भास्कर संवाददाता | बैतूल उमूर सेहत कमेटी ने सैय्यदना साहब की खुशी के लिए जरूरतमंद लोगों की जान बचाने और उनका समर्थन करने के लिए रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। मोईज फकरी ने बताया रक्तदान शिविर मेंे 26 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर मोईज फकरी ने कहा कि हर बूंद मायने रखती है, और आपकी भागीदारी एक बड़ा अंतर ला सकती है, हम सभी मुमिनीन को आगे आने और दान करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। आपकी दयालुता का एक कार्य कई जिंदगियों की मदद कर सकता है। इस अवसर पर शेख हुजेफा, मोईज बंदूक वाला, खोजेम भाई, मोईज भाई नादिर, अब्बास भाई सुनेल, हुनैद, इदरिश, मोहम्मद कुतबी, मुफददल भाई, मुस्तन भाई, फखरी नाज, शब्बीर फैजी सहित सामाजिक बंधुओं ने रक्तदान किया।


