नागपुर को हराकर फाइनल में पहुंची पुलिस लीजेंड टीम

बैतूल|स्व.विजय कुमार खंडेलवाल स्मृति में चल रही टी-20 टूर्नामेंट का फाइनल मैच सोमवार को पुलिस लीजेंड और अलीशा क्लब के बीच होगा। रविवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में पुलिस लीजेंड की टीम ने नागपुर स्टार को 11 रनों से हराया। पुलिस लीजेंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 147 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागपुर स्टार की टीम 136 रनों पर ऑलआउट हो गई। पुलिस लीजेंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। आर्यन देशमुख ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि रबाड़ा ने 2 और ऋत्विक दीवान ने 1 विकेट झटका।शानदार प्रदर्शन के लिए आर्यन देशमुख को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट के अध्यक्ष रानू वर्मा ने बताया कि फाइनल मुकाबला 6 जनवरी को लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *