14 से शुरू होगा आनंद उत्सव, परंपरागत खेलों और संस्कृति का होगा संगम

भास्कर संवाददाता | बैतूल मध्यप्रदेश में 14 जनवरी से आनंद उत्सव शुरू हो रहा है। यह उत्सव 28 जनवरी तक चलेगा। जिले में इस आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। राज्य आनंद संस्थान के महेश गुंजेले ने बताया कि इस बार आनंद उत्सव तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 14 से 24 जनवरी तक ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में होगा। दूसरा चरण 24 से 28 जनवरी तक विकासखंड स्तर पर आयोजित किया जाएगा। तीसरे और वैकल्पिक जिला स्तरीय आयोजन 4 फरवरी तक पूरे किए जाएंगे। आनंद उत्सव में स्थानीय परंपरागत खेल जैसे कबड्डी, खो-खो, बोरा दौड़, पिट्ठू, चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, गुंडी दौड़ और नींबू दौड़ का आयोजन होगा। आनंद उत्सव में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक संगीत, लोकनृत्य, भजन, कीर्तन, नाटक, नौटंकी, रामसत्ता और इक्का जैसे पारंपरिक प्रस्तुतियां होंगी। आयोजन स्थलों का पंजीयन आनंद विभाग की वेबसाइट पर किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *