रांची | ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल रविवार को नामकुम थाना पहुंचे आैर लंबित केसों की समीक्षा की। हत्या से संबंधित कांड संख्या 476/24 में किए अनुसंधान की जानकारी ली। मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। ग्रामीण एसपी ने निर्देश दिया कि अनुसंधान में किसी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


