राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट के लिए विशेषज्ञ और आम लोगों से सुझाव-सलाह मांगने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रविवार को सीएम हेमंत सोरेन ने जनता से सुझाव-सलाह लेने के लिए अबुआ बजट पोर्टल और मोबाइल एप लॉन्च किया है। इस पर लोग 17 जनवरी तक सुझाव दे सकेंगे। सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मुख्य सचिव अलका तिवारी समेत कई अधिकारी मौजूद थे। सीएम ने कहा कि जन भागीदारी के साथ हम राज्य को विकास की ओर ले जाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट से अपील है कि राज्य के आगामी अबुआ बजट के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव अवश्य दें। सर्वश्रेष्ठ तीन सुझाव देनेवालों को सम्मानित किया जाएगा। -विस्तृत शासन-प्रशासन पेज ऐसे दे सकेंगे सुझाव बजट पर सुझाव देने के लिए प्ले स्टोर पर जाकर अबुआ बजट एप डाउनलोड करना होगा। एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें रजिस्ट्रेशन की सारी प्रक्रिया दी गई है। https//finance.jharkhand.gov.in/budgetvichar पर जाकर अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी डालकर रजिस्ट्रेशन करने के बाद सुझाव दे सकेंगे। सीएम ने अबुआ बजट पोर्टल और मोबाइल एप किया लॉन्च


