विधवा पेंशन का जल्द भुगतान करे राज्य सरकार : बाबूलाल

रांची | प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार से कहा है कि वह विधवा पेंशन का अविलंब भुगतान करे। मरांडी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि विधवा माताओं और बहनों के लिए पेंशन ही उनके जीवन का एकमात्र सहारा है। महिलाओं का कहना है कि पिछले 5-6 माह से उनकी पेंशन रुक गई है। ऐसा होने से उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में समस्याएं बढ़ गई हैं। कई महिलाएं भोजन, दवाइयों और अन्य जरूरतों के लिए संघर्ष कर रही हैं, लेकिन हेमंत सरकार उनकी मजबूरी और दर्द को नजरअंदाज करके उनकी स्थिति का मजाक बना रही है। मुख्यमंत्री जी, तत्काल विधवा पेंशन को बहाल कीजिए। माताओं-बहनों की मजबूरी का मजाक बनाना बंद कीजिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *