इंडिया गठबंधन के प्लेटफॉर्म पर डिसाइड नहीं हुआ : मंत्री

झामुमो-कांग्रेस का 450 रु. में सिलेंडर देने का वादा था : साहू रांची | प्रदेश भाजपा महामंत्री आदित्य साहू ने वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के बयान पर कहा है कि उन्हें अपना ज्ञान बढ़ाना चाहिए। झामुमो और कांग्रेस दोनों ने 450 रुपए में गैस सिलिंडर देने का वादा किया था। वित्त मंत्री को चाहिए कि वे दोनों पार्टियों के घोषणा पत्रों का अध्ययन कर लें। वित्तमंत्री के बयान पर मुख्यमंत्री को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। साहू ने वित्त मंत्री के बयान की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस का जनता के साथ धोखेबाजी करने का पुराना इतिहास है। 450 रुपए में गैस सिलिंडर देने के वादों को सिरे से नकार देना हेमंत सरकार की मंशा उजागर कर रहा है। कांग्रेस और झामुमो दोनों ने विधानसभा चुनाव में वोट पाने के लिए लोकलुभावन वादे किए। वित्तमंत्री का यह बयान कि 450 रुपए में सिलिंडर देने का वादा इंडिया गठबंधन का नहीं, बल्कि यह कांग्रेस पार्टी का वादा था। यह जनता के साथ सरासर धोखा है। 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने को लेकर गरमाई राज्य की राजनीति रांची | वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने रविवार को प्रेस वार्ता में कहा कि इंडिया गठबंधन के प्लेटफॉर्म पर अभी डिसाइड नहीं हुआ है कि 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। गैस सिलेंडर का मूल्य 450 रुपए करने और बिजली बिल माफ करने के कांग्रेस के चुनावी घोषणा के बाबत सवाल पूछने पर वित्त मंत्री ने कहा कि यह किसकी घोषणा थी। इसके बाद उन्होंने कहा कि यह इंडिया गठबंधन के राजनीतिक दल कांग्रेस पार्टी की घोषणा थी। वे खुद कांग्रेस पार्टी के एक सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि हर राजनीतिक दल को इस बात की स्वतंत्रता होती है कि वह अपने उद्देश्यों और योजनाओं के बारे में बातें रखे। लेकिन, जब तक इंडिया गठबंधन के प्लेटफॉर्म पर डिसाइड नहीं होता है। तब तक नहीं कह सकते कि यह इंडिया गठबंधन का एश्योरेंस था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *