मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का राज्यस्तरीय कार्यक्रम सोमवार को नामकुम के आर्मी ट्रेनिंग ग्राउंड खोजाटोली में होगा। कार्यक्रम में तीन लाख से अधिक महिला लाभुकों के पहुंचने की संभावना है। प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली है। कार्यक्रम में आने वाली लाभुकों का स्वागत झारखंड के गीत-नृत्य से होगा। नागपुरी गायक पवन राय, कुडुख गायक सुरंेद्र कुजूर अैर सादरी गायक इग्नेश कुमार अपनी सुरों से शमां बांधेंगे। वहीं, पाइका व छऊ नृत्य भी होगा। इधर, कार्यक्रम स्थल पर लाभुकों का प्रवेश सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा। जांच के बाद उन्हें अंदर जाने दिया जाएगा। पंडाल में लाभुकों के बैठने के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर में दो-दो मजिस्ट्रेट व पुलिसबलों को तैनाती रहेगी। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 4 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर किसी की तबीयत बिगड़ती है, तो पंडाल में ही उसका इलाज होगा। ब्रेकर तोड़ सड़क किया समतल, ताकि परेशानी न हो कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने में किसी को दिक्कत न हो,इसलिए नामकुम क्षेत्र में चारों आेर से अतिक्रमण हटाकर सड़कों को साफ कर दिया गया है। रोड पर बने ब्रेकर को तोड़कर सड़क समतल कर दी गई है,ताकि वाहनों को आने-जाने में दिक्कत न हो। कार्यक्रम स्थल पर खाना, पानी व शौचालय की व्यवस्था है। डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर तैनात मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिया,ताकि कार्यक्रम में किसी तरह की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। आज घाघरा-सदाबहार चौक रूट में जाने से बचे, कुटियातू चौक तक नो एंट्री संभावित भीड़ को देखते हुए सोमवार को ट्रैफिक में भी बदलाव किया गया है। सुबह 8:30 से शाम 4:30 बजे तक रामपुर रिंग रोड चौक से तुपुदाना के बीच सभी मालवाहक वाहनों का परिचालन नहीं होगा। जमशेदपुर से आने वाले मालवाहक वाहन रामपुर चौक से दाएं मुड़कर नेवरी रिंग रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। कुसई चौक से घाघरा रोड, सदाबहार चौक तक वाहनों की नो एंट्री रहेगी। एयरपोर्ट रोड से कुटियातू चौक जाने वाले वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। खरसीदाग ओपी से एयरपोर्ट की ओर जाने रास्ते में वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले सभी रूट में सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।


