रांची | रांची यूनिवर्सिटी में इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (आईएलएस), स्कूल ऑफ जर्नलिज्म और इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) के डायरेक्टर पद पर नियुक्ति के लिए सात जनवरी को इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू मोरहाबादी कैंपस स्थित मालवीय मिशन टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर (एचआरडीसी) में होगा। अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे रिपोर्टिंग के लिए कहा गया है। बताते चलें कि विधानसभा चुनाव के कारण पिछली बार इंटरव्यू की तिथि स्थगित कर दी गई थी।


