इंदौर में गंदगी के बीच तैयार हो रहा था आटा:खाद्य विभाग की टीम ने की कार्र‌वाई, सैंपल लेकर बंद कराया काम

जिला प्रशासन की खाद्य विभाग की टीम ने पालदा इलाके में बड़ी कार्रवाई की। शुक्रवार को समता नगर पालदा स्थित एस कुमार एंड कंपनी पर खाद्य विभाग की टीम पहुंची और जांच की। यहां पर आटा तैयार किया जा रहा था। जहां पर यह काम चल रहा था, उस जगह पर काफी गंदगी थी। परिसर से गेहूं और आटे के कुल 4 सैंपल लिए गए और खाद्य पदार्थों के निर्माण पर परिस्थिति को देखते हुए इस पर रोक लगा दी गई। दरअसल, कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में जिला प्रशासन, खाद्य औषधि प्रशासन विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। बुधवार को भी टीम ने ये कार्रवाई की। टीम मौके पर पहुंची तो यहां कि स्थिति देख चौंक गई। परिसर में आटा तैयार किया जा रहा था। यहां की स्थिति देख टीम ने यहां से चार सैंपल लिए और यहां पर आटा बनाने के काम को तत्काल बंद कराया। यहां भी की कार्रवाई
टीम ने समता नगर पालदा में ही मां अंबे सुपारी सिकाई केंद्र का भी दौरा किया। मौके पर प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर गोपाल अग्रवाल मिली। मौके पर कच्ची सुपारी को सेंककर प्रोसेस किया जाता है। सिकी हुई सुपारी और सुपारी सेंकने के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले चुना के 2 सैंपल लिए गए। इसके अलावा विजय नगर स्थित श्री लीला रेस्टोरेंट से पनीर और दाल के 2 सैंपल लिए। कलेक्टर ने बताया कि लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लिए गए सभी सैंपल को विस्तृत जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण लैब भोपाल भेजा रहा है, जिनकी रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *