जिला स्वास्थ्य समिति ने एक रन से जीता मैच

रांची | टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत रविवार को रिम्स स्टेडियम में जिला स्वास्थ्य समिति व जिला यक्ष्मा केंद्र के बीच प्रदर्शनी क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें जिला स्वास्थ्य समिति ने रोमांचक मुकाबले में जिला यक्ष्मा केंद्र को एक रन से हरा दिया। इससे पहले सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 169 रनों का स्कोर बनाया गया। टीम की ओर से सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने 3, निशांत ने सर्वाधिक 73*, सुशांत ने 21, संजय तिवारी ने 23, प्रवीण कुमार ने 11 रनों का योगदान किया। जिला यक्ष्मा केंद्र की ओर से राकेश राय, फजल अली व बसंत ने एक-एक विकेट लिए। जवाबी पारी में जिला यक्ष्मा केंद्र की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 168 रन ही बना सकी। प्रतियोगिता की मैन ऑफ द मैच व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज निशांत कुमार, सुशांत को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र-रक्षण प्रवीण कुमार, सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर रंजीत कुमार को सम्मानित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. एस बास्की, रिम्स डॉट्स केंद्र के प्रभारी डॉ. बीके मिश्रा ने पुरस्कार वितरण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *