फाइनेंस-सब्सिडी दिलाने के नाम पर 10 लाख की धोखाधड़ी:18 लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मनेंद्रगढ़ में फाइनेंस और सब्सिडी दिलाने के नाम पर 18 लोगों से 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। ‘राधा स्वामी’ नामक संस्था के माध्यम से एमडी आलम नाम के व्यक्ति ने करीब 300 ग्रामीणों से ठगी की है। हालांकि, अभी 18 ने ही थाने में शिकायत की है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि आरोपी 40% सब्सिडी पर दोपहिया, चारपहिया वाहन और घरेलू सामग्री दिलाने का लालच देता था। भरोसा जीतने के लिए शुरुआत में कुछ लोगों को वाहन और सामग्री उपलब्ध भी कराई। लालच में आए ग्रामीणों से पैसे वसूलकर फरार हुआ आरोपी इसके बाद लालच में आए ग्रामीणों से पैसे वसूलकर फरार हो गया। ग्रामीणों को ठगी का पता तब चला जब फाइनेंस कंपनियों ने किस्त भुगतान के लिए रिकवरी कॉल करना शुरू किया। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच अधिकारी मनीष तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश जारी है। पीड़ितों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पीड़ितों की मांग है कि पुलिस उनकी डूबी हुई राशि वापस दिलाए ताकि वे फाइनेंस कंपनियों का कर्ज चुका सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *