जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार से 33 खिलाड़ी सम्मानित

पांच श्रेणियों में खिलाड़ियों को दिए गए पुरस्कार उम्मीद फाउंडेशन के सौजन्य से रविवार को ऑड्रे हाउस में आयोजित जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार समारोह-2024 में राज्य के 33 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कुल पांच श्रेणियों में खिलाड़ियों को सम्मान मिला। इनमें जयपाल सिंह मुंडा खेल र| पुरस्कार, जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार, गुरु सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार, गुरु द्रोणाचार्य अवॉर्ड और झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार शामिल हैं। मुख्य अतिथि पर्यटन, कला संस्कृति और खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सभी खिलाड़ियों, कोचों और खेल को बढ़ावा देने वाले संस्थानों को सम्मानित किया। मौके पर खेल मंत्री ने कहा कि उम्मीद फाउंडेशन उन खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके बीच एक उम्मीद पैदा कर रहा है, ताकि खिलाड़ी अपने खेल से अपना और राज्य का नाम देश दुनिया में कमा सके। जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के साथ हर समय खड़ी है। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रितेश उरांव, सचिव निरंजन भारती, प्रदीप मिर्धा व अन्य मौजूद थे। ये खिलाड़ी किए गए पुरस्कृत : जयपाल सिंह मुंडा खेल र| पुरस्कार में दीपिका कुमारी, निक्की प्रधान, अंकिता भगत, ब्यूटी डुंगडुंग, संगीता कुमारी, बाबूलाल हेंब्रम, मनीष मुंडा, अभिषेक लकड़ा, आलोक लकड़ा, पीयूष, सबीना कुमारी शामिल है। वहीं, जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार के तहत विकास कच्छप, अमीषा केरकेट्टा, अनूप कुमार, ईशान सिंह, इशा सोनकर, सुजाना लकड़ा, शिला कुमारी, स्नेहा थापा, यमुना पासवान, निशिमा कुमारी और रिया वर्मा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा गुरु सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार में प्रकाश राम, बबलू कुमार, सरोजनाथ महतो, भूपेंद्र नाथ राम, राजीव रंजन, ज्योति, सुधीर गोला को सम्मानित किया गया। गुरु द्रोणाचार्य अवार्ड में स्वर्गीय रॉबर्ट किस्पोट्टा, मानस सिन्हा और मारिया जी मिंज को सम्मानित किया गया। साथ ही झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग को झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *