जिस केस को लेकर CI का वकील से हुआ विवाद:अब मामले में बदला जांच अधिकारी, भगत कोठी थाना अधिकारी करेंगे जांच

जोधपुर के कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र में सीआई हमीर सिंह और अधिवक्ता भरत सिंह के बीच हुई नोकझोंक के बाद रेप केस की जांच बदली गई है। अब इस मामले की जांच भगत की कोठी थाना के सीआई राजीव भादू को सौंपी गई है। इस पूरी घटनाक्रम पर एडीसीपी पश्चिम आईपीएस रोशन मीणा ने खुद भगत कोठी थाने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बता दें कि कुड़ी भगतासनी थाना में वकीलों और पुलिस के बीच विवाद हो गया था। एडवोकेट भरत सिंह और उनकी पत्नी रेप पीड़िता के बयान दर्ज कराने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान पुलिस की वर्दी पहनने को लेकर वकील की हमीर सिंह से बहस हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने वकील के साथ बदसलूकी की थी। जिससे नाराज वकीलों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के बाद कमिश्नर ओमप्रकाश ने कड़ी कार्रवाई करते हुएCI हमीर सिंह और एक कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद केस की जाँच बदली गई और अब इसकी जिम्मेदारी सीआई राजीव भादू को सौंपी गई है। बता दें कि वकीलों के इस प्रदर्शन और पुलिस के रवैये की वजह से हाईकोर्ट ने भी संज्ञान लिया था। वकील एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर प्रशासन पर दबाव बनाया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *