छेहर्टा से लुधियाना में स्थित गांव डूगरी में दर्शनों के लिए बस यात्रा गुरु जी के जयकारों के साथ स्थानीय गुरबक्श नगर, छेहार्टा और नवाकोट की समूह संगत के द्वारा रवाना हुई। रमेश कुमार पूरी ने बताया कि सोनिया बहन जी की अगवाई में गुरु जी की समूह संगत ने रविवार को सुबह 4 बजे बस यात्रा को रवाना किया। बहन सोनिया ने गुरु जी की महिमा बताते हुए कहा कि पूज्य गुरु जी का हर कण कण में वास है। जो व्यक्ति गुरु जी के दिव्य दरबार डूंगरी के अलावा बड़े मंदिर दिल्ली और अन्य पवित्र दरबारों की यात्रा करता है उसके समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं । इस मौके पर सोनिया, रितिक अरोड़ा, राज, सन्नी, राजविंदर कौर आदि शामिल हुई।


