श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी की ओर से रखे श्री अखंड साहिब पाठ का भोग डाला

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी की ओर से करवाए गए श्री अखंड साहिब पाठ के भोग रविवार को डाले गए। सोसायटी के चेयरमैन डॉ. इंद्रजीत सिंह पसरीचा और प्रधान जसवंत सिंह के रहनुमाई पर रखे श्री अखंड पाठ साहिब के अरदास उपरांत भोग डाले गए। भोग के उपरांत गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी बाबा हरपाल सिंह ने अरदास की। वहीं रागी जत्थों ने गरु जस गाकर संगत को निहाल किया। इस मौके पर श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी गुरबचन सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा नेता रजिंदर मोहन सिंह छीना, भगवत सिंह सियालका, डॉ. कुंवर विजय प्रताप सिंह, डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर, सुरजीत सिंह , अमरजीत सिंह, कुलबीर सिंह, रछपाल सिंह, पार्षद पति सतीश बल्लू, पार्षद विकास सोनी समेत सोसायटी के कई सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *