प्रकाशोत्सव को समर्पित गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब से नगर कीर्तन

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर छेहर्टा नारायणगढ़ जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब से नगर कीर्तन निकला गया। सुबह 9 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पांच प्यारों की रहनुमाई में निकाले नगर कीर्तन में संगत ट्रैक्टर ट्राली, चोपहियां, दोपहिया वाहनों में शामिल हुए। सुंदर फूलों से सजी पालकी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को विराजमान किया गया। नगर कीर्तन के आगे गतका पार्टी गतका के जौहर दिखाए। जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारे के साथ नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर आजाद रोड, सुभाष रोड, प्रताप बाजार, करतार नगर, छेहर्टा चौक, खंडवाला चौक, काले रोड, डेरा बाबा दर्शन सिंह कुल्ली वाले, शेरशाह सूरी रोड, भल्ला कालोनी से होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान बलदेव सिंह के निर्देशों पर संगत द्वारा नगर कीर्तन को जाने वाले रास्ते की साफ-सफाई की। वहीं बैंड-बाजे वाले भक्तिमय धुनें बजा रहे थे। जबकि संगत वाहेगुरु नाम का जाप करते पीछे पीछे चल रही थी। इस मौके पर सारे रास्ते नगर कीर्तन का स्वागत फूलों की वर्षा करके किया। नगर कीर्तन दौरान ट्रैक्टर ट्राली, जीप, स्कूटर, मोटरसाइकिल समेत चोपहियां वाहनों पर शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *