भाजपा ने शहीद तरसेम सिंह बहार को 37वें बलिदान दिवस पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

भास्कर न्यूज|अमृतसर भाजपा ने रविवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रधान शहीद तरसेम सिंह बहार के 37वें बलिदान दिवस पर पार्टी दफ्तर शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में श्रद्धांजलि भेंट की। जिला प्रधान हरविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में प्रदेश महासचिव राकेश राठौर तथा डॉ. जगमोहन सिंह राजू, राकेश गिल, बख्शी राम अरोड़ा, डॉ. जसविंदर सिंह ढिल्लों, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, कुमार अमित, जिला महासचिव मनीष शर्मा व सलिल कपूर, गुरप्रताप सिंह टिक्का, अजयबीर पाल सिंह रंधावा, पार्षद श्रुति विज आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व शहीद तरसेम सिंह बहार समिति के अध्यक्ष रमन शर्मा के नेतृत्व में हवन-यज्ञ किया गया। इसमें दफ्तर सचिव सतपाल डोगरा, सोम देव शर्मा आदि मौजूद थे। संधू ने बहार की कुर्बानी बारे विस्तार से जानकारी दी। उनका कहना है कि उन्होंने देश की एकता व अखंडता के लिए अपना बलिदान दिया था। पंजाब में जब आतंकवाद का काला दौर चरम सीमा पर था, तब शहीद तरसेम सिंह बहार अपनी जान की परवाह किए बिना देश की जनता की आवाज बने और आंतकवादियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर आतंकवादियों के षड्यंत्र को विफल किया। उनकी शहादत को 37 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन उनकी शिक्षा आज भी हम सब का मार्ग दर्शन करती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *