चोरी की बाइक सहित पकड़े आरोपी की निशानदेही पर बाइक बरामद

थाना ई-डिवीजन की पुलिस चौकी गलियारा की ओर से चोरी की बाइक सहित पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर एक और बाइक बरामद की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव वरपाल निवासी गुरप्रताप सिंह उर्फ चंद के रूप में हुई है। चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह ने बताया कि गलियारा इलाके में चैकिंग के दौरान चोरी की बाइक सहित आरोपी को काबू किया था। उसकी निशानदेही पर एक ओर चोरी की बाइक बरामद हुई। आरोपी वाहन चोरी करने का आदी है, जिसके खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *