कूड़े की लिफ्टिंग न होने के कारण बस स्टैंड के पास डस्टबिन ओवरलोड

बस स्टैंड के पास कूड़े की लिफ्टिंग न होने के कारण कूड़ा डस्टबिन से बाहर फैल रहा है। जिस कारण क्षेत्र वासियों के साथ-साथ राहगीर भी परेशान हैं। क्षेत्रवासी अशोक कुमार और परमजीत सिंह ने बताया कि बस स्टैंड के हुसैनपुरा चौक के पास रखा गया कूड़े का डस्टबिन काफी खराब था। जिसमें गंदगी डालने के बावजूद वहीं फैल जाती थी। इस समस्या के बारे में निगम को बताने के बाद विभाग ने यहां नया डस्टबिन रखवा दिया। लेकिन अब लिफ्टिंग न होने के कारण कूड़ा वहीं फैल रहा है। इस कारण यहां गंदगी की भरमार है। यहां से निकलने वाले लोगों को भी कई परेशानियां उठानी पड़ती है। क्षेत्र वासियों ने कहा कि जब डस्टबिन टूटा था तो उसे रोजाना लिफ्टिंग होती थी, लेकिन अब नया डस्टबिन लगा दिया गया है तो इस तरफ विभाग ध्यान देना भूल गया है। लोगों ने निगम से मांग की है कि बस स्टैंड पर रोजाना हजारों यात्री सफर करने आते हैं इस कारण यहां से गंदगी को रोजाना उठाया जाए। लोग गंदगी से शहर के बारे में क्या संदेश लेकर जाते होंगे इसका अंदाजा लगाना सहज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *