भंडारी पुल पर टूटे डिवाइडर का बिखरा हुआ मलबा दे रहा हादसों को न्यौता

भंडारी पुल पर कई दिनों से टूटे हुए डिवाइडर का मलबा पड़ा हुआ है। जिसके कारण हादसों का शिकार हो रहे हैं। लेकिन प्रशासन इसे ठीक नहीं करवा रहा। शहरवासी पन्ना कुमार और आनंद कुमार ने बताया कि एलिवेटेड रोड से भंडारी पुल को चढ़ने के लिए पिछले दिनों जिला प्रशासन ने डिवाइडर को तोड़ा था। इस डिवाइडर पर प्रशासन की ओर से कोई भी रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए हैं। जिसके कारण रात के समय राहगीर सीधा यहां पड़े पत्थरों से टकरा जाते हैं। लेकिन जिला प्रशासन इसे ठीक नहीं करवा रहा है और न ही गिरे हुए पत्थरों को उठवा रहा है। वहीं लोगों ने मांग की है कि प्रशासन जहां रिफ्लेक्टर लगाए और गिरे हुए पत्थरों को पहल के आधार पर उठाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *