अशोका चौक पर सड़क पर पड़े गड्ढों से लोग परेशान हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से रोड का पैचवर्क करवाने की मांग की है। राहगीर विजय कुमार, महक अरोड़ा और दिनकर गुप्ता ने बताया कि वह रोजाना इस रोड से गुजरते हैं, रोड टूटी होने के कारण कई परेशानियां उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि भंडारी ब्रिज से तेज रफ्तार वाहन कोर्ट रोड की ओर निकलते हैं। अशोका चौक में ग्रीन सिग्नल होने पर वहां से निकलते समय लोगों के वाहन नीचे से गड्ढों में टकरा जाते हैं। रोड के टूटा होने के कारण वाहन खराब होते हैं और लोग गिरकर घायल भी होते हैं। लोगों ने बताया कि रात के समय में यह परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है। गड्ढे न दिखाने से वाहन चालक रोजाना गिरकर घायल हो रहे हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मुख्य रोड पर पैचवर्क करवाया जाए।


