लॉरेंस रोड के नेहरू शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बाहर कई दिनों से कूड़े का ढेर लगा है। गंदगी जमा होने से इलाके में बदबू की भरमार है। लोगों ने निगम से रोजाना लिफ्टिंग करवाने की मांग की है। इलाका निवासी राजन मेहरा, सुमित खन्ना ने बताया कि नेहरू शॉपिंग कॉम्प्लेक्स शहर का सबसे व्यस्त इलाका है। नेहरू शॉपिंग चौक से लोग माल रोड, लॉरेंस रोड, भंडारी ब्रिज और कस्टम चौक की तरफ जाते हैं। लेकिन इस चौक से रोजाना लिफ्टिंग न होने से राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है, जिसके साथ दुकानदार और क्षेत्रवासी भी परेशान है। लोगों ने बताया कि कूड़े की लिफ्टिंग रोजाना न होने से आवारा पशु भी जहां घूमते रहते हैं। दूसरी तरफ गंदगी और बदबू से लोगों का बुरा हाल है। लोगों ने निगम से मांग की है कि इस चौक से रोजाना गंदगी उठवाई जाए।


