भास्कर न्यूज | अमृतसर शादी से 3 दिन पहले लड़का भाग गया। पीड़ित लड़की यूपी से सिटी एसीपी तृप्ता सूद के दफ्तर में पहुंची, जहां उसने लड़के और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पीड़िता ने बताया कि 12 जून 2023 को उसकी सगाई कोट खालसा के रहने वाले लड़के के साथ सिटी के एक होटल में हुई थी। 8 जनवरी 2024 को उसकी शादी है, लेकिन अब लड़का भाग गया है। शादी से पहले लड़की उसे लखीनपुर मिलने आता रहा है। सिटी के होटलों में भी मिला। लड़के ने उसे गर्भवती भी किया था। सगाई में उसका 5 लाख खर्च हुआ। अभी तक लड़का 15 लाख रुपए ले चुका है। अब उसके घरवालों ने अमरीका भेजने के लिए लड़के की फाइल लगाई है। अब परिवार के लोगों ने लड़के को कहीं भगा दिया है। 8 जनवरी को उसकी शादी है। उसने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि वह लड़के और उसके परिवार वालों के खिलाफ कार्रवाई करे। उसने सगाई संबंधी सारी फोटो और रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी है। वुमेन सैल एसीपी तृप्ता सूद ने बताया कि उनके पास शिकायत आई है। जांच कर रहे हैं। जो आरोपी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


