उमरावगंज की 10 विकेट से जीत विल्किंसन स्कूल को दी शिकस्त

भास्कर संवाददाता | रायसेन लक्ष्मीपति इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में जारी उड़ान क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उमरावगंज ने विल्किंसन स्कूल पर 10 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए विल्किंसन स्कूल की टीम उमरावगंज की धारदार गेंदबाज़ी के सामने टिक नहीं सकी और 8 ओवर में सिर्फ 47 रन ही बना सकी। जवाब में उमरावगंज के ओपनरों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 2 ओवर में 48 रन ठोककर मैच अपने नाम कर लिया। खास बात यह रही कि टीम ने एक भी विकेट नहीं गंवाया। जीत के बाद खिलाड़ियों ने टीम की सफलता का श्रेय कोच जोहेब खान को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, रणनीति और ट्रेनिंग की बदौलत टीम ने यह शानदार जीत हासिल की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *