रायसेन| पुलिस ने शुक्रवार देर शाम नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई की। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कई चालान काटे गए और जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने नाबालिगों के अभिभावकों को भी समझाइश देकर चेताया कि वे बच्चों को वाहन न चलाने दें। बिना नंबर वाले दोपहिया और अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। यह अभियान नवागत पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर चल रहा है। उनके निर्देश अनुसार पुलिस प्रतिदिन शाम को शहर के व्यस्त इलाकों में चेकिंग कर रही है, ताकि यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित रहे और लोगों में सुरक्षा का भाव बना रहे।


