महा परिनिर्वाण दिवस की तैयारियां पूरी, कैंडल मार्च आज

भास्कर संवाददाता|सीहोर डॉ. अंबेडकर पार्क में महा परिनिर्वाण दिवस की तैयारियां पूरी कर ली गईं। समाज के सभी वर्गों ने मिलकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। आज सुबह 11 बजे जिलेभर से लोग बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर ने पार्क पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। दलित और जाटव समाजजनों ने उनका पुष्पमालाओं से स्वागत किया। राठौर ने पार्क में नए पेवर ब्लॉक, सीमेंट की कुर्सियां, टेंट और माइक सिस्टम की व्यवस्था कराई है। ताकि कार्यक्रम बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके। आज शाम 6 बजे तहसील चौराहा से कैंडल मार्च निकलेगा। यह मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गंज स्थित अंबेडकर नगर पहुंचेगा। वहां यह एक सभा में बदलेगा।कार्यक्रम में पूर्व पार्षद दिनेश भैरवे, क्षेत्रीय पार्षद लोकेंद्र वर्मा, आरती नरेंद्र खंगराले, पूर्व पार्षद देवेंद्र अहिरवार, सतीष दरोठिया, सीताराम भारती, श्याम सोनकर और वरिष्ठ समाजसेवी धर्मप्रकाश आर्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *