डॉक्टरों को सर्जरी की नई तकनीक सिखाई

भास्कर संवाददाता|सीहोर जिला चिकित्सालय में जॉनसन एंड जॉनसन संस्थान ऑन व्हील स्किल लैब की ओर से प्रायोगिक प्रशिक्षण हुआ। इसमें सूचर सिम्युलेटर और मॉडल्स के जरिए आधुनिक सर्जिकल तकनीकों का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण में जिला अस्पताल सहित जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के डॉक्टर, सर्जन, नर्सिंग अधिकारी, ओटी टेक्नीशियन और ड्रेसर शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. हरिओम गुप्ता, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्पा कन्नौजिया और संजुलता भार्गव मौजूद रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों को सर्जिकल प्रक्रियाओं में दक्षता बढ़ाने का मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों को नई तकनीकों से परिचित कराना और उनकी कार्यकुशलता को मजबूत करना रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *