शहर की 3 सड़कों का 48 करोड़ से होगा कायाकल्प

भास्कर संवाददाता | सीहोर मेट्रोपॉलिटन सिटी की तर्ज पर सड़कों का कायाकल्प होगा। शुक्रवार को विधायक सुदेश राय ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह को प्रस्ताव दिया। इसमें शहर की तीन प्रमुख सड़कों का उल्लेख है। मंत्री पेट्रोल पंप से गणेश मंदिर होते हुए लुनिया चौराहा सड़क के अलावा दो अन्य सड़कों को भी शामिल किया गया है। शहर की बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या को देखते हुए सड़कों का कायाकल्प आवश्यक है। विधायक सुदेश राय ने बताया कि पुनर्विकास के लिए दिए गए प्रस्ताव में मंत्री पेट्रोल पंप से लुनिया चौराहा होते हुए गणेश मंदिर तक साढ़े चार किमी सड़क बनाई जाएगी। इंद्रा नगर बायपास से श्मशान घाट रोड होते हुए इंदौर नाका तक डेढ़ किमी सड़क और सैकड़ाखेड़ी शहीद स्मारक स्थल से बायपास तक डेढ़ किलोमीटर टू लेन रोड बनाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *