लाभुकों की उम्र; निवास, लाभ लेने योग्य है या नहीं की जांच की गई

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में शुक्रवार को शिविर आयोजित कर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का वार्षिक सत्यापन किया गया। शिविर में भौतिक सत्यापन को लेकर सुबह से ही मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना-के लाभुकों की भीड़ लगी रही। कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत में मुखिया विलासी सिंह ने सुबह से शाम तक उपस्थित रही। साथ में प्रखंड के प्रधान लिपिक विक्रम बोदरा, सुजीत दे, सेविका, वार्ड सदस्य आदि उपस्थित थे। शिविर में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का उम्र, निवास, लाभ लेने योग्य है या नहीं आदि जांच की गई। कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत में कुल 740 लाभुकों में से 500 लाभुकों की भौतिक जांच हुई। वहीं प्रखंड क्षेत्र में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की संख्या के बारे में प्रखंड विकास पदाधिकारी बबली कुमारी से पूछने पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे प्रखंड क्षेत्र में लगभग 11000 लाभुक है। शिविर में हुए लाभुकों का भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट सभी पंचायत से नहीं पहुंचने की बात कहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *