सहिया साथी व बीटीटी की मासिक समीक्षा बैठक

इटखोरी| इटखोरी अस्पताल में शुक्रवार को सहिया साथी एवं बीटीटी की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता बीपीएम मारूफ खान एवं डब्ल्यू एचओ मॉनिटर आशीष ने की। बैठक में जिले के उपायुक्त कृति श्री के निर्देशानुसार अस्पताल में कार्यरत दो बेहतर कार्य करने वाली एवं दो निष्क्रिय सहिया का रिपोर्ट तैयार किया गया। इसके अलावे नवंबर माह में किए गए कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान सहिया एवं बीटीटी के कार्य प्रणाली से संबंधित और कई तरह के महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *