गिद्धौर| गिद्धौर प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि (कृषि एवं स्वास्थ्य)ब्रजेश कुमार सिन्हा ने प्रखंड के किसानों से धान की बिक्री पैक्स में करने की अपील किया है।उन्होंने किसान को नजदीकी पैक्स में रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही है।इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि धान के बिक्री किए जाने पर 10 से 15 दिन के अंदर किसान को 23 रुपए 59 पैसे प्रति किलोग्राम के दर से एकमुश्त भुगतान पैक्स से की जाएगी। पूर्व की तरह आधे आधे राशि की भुगतान के बजाय केंद्र के मोदी सरकार के पहल पर एकमुश्त भुगतान की जाएगी। किसानों को ओने पौने दाम में धान नहीं बेचने की सलाह दी है। हंटरगंज | हंटरगंज चतरा डोभी मुख्य मार्ग स्थित नागर गांव के समीप शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति हंटरगंज के बांका गांव के प्रदीप कुमार उर्फ टुनटुन कुमार है। दुर्घटना कार और मोटरसाइकिल में आमने-सामने से टक्कर हो जाने के कारण हुई। मालूम हो कि प्रदीप कुमार उर्फ टुनटुन अपने मोटरसाइकिल से गोसाईडीह से हंटरगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक कार ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर एक पोल से जा टकराई। कार में बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं। वही मोटरसाइकिल चालक टुनटुन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से मीरपुर मुखिया प्रतिनिधि विशुनधारी साव और पीएलवी कुमार विवेक रंजन ने घायल व्यक्ति को 108 एंबुलेंस को फोन कर जानकारी दी । लेट होने पर तत्तकाल एक टेम्पो से हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने के कारण गया रेफर कर दिया गया। वही दुर्घटनाग्रस्त कार और मोटरसाइकिल को पुलिस ने जप्त कर लिया है। गिद्धौर| अंचल अधिकारी अनंत सयनम विश्वकर्मा ने शुक्रवार को धान अधिप्राप्ति को लेकर किसानों के साथ बैठक किया।उपस्थित किसानो को जानकारी देते हुए उन्होंने प्रज्ञा केंद्र से रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही।उन्होंने बताया कि धान अधिप्राप्ति के लिए किसान को आधार कार्ड,पहचान पत्र,पासबुक,रसीद तथा मुखिया द्वारा सत्यापन वंशावली अनिवार्य है।जहां किसान को 2359 रुपए के दर से दिए जाएंगे।इसके अलावा रुपए तथा 100 रुपए बोनस मिलेंगे। किसान से धान अधिप्राप्ति के 15 बाद सभी राशि का एक मुश्त भुगतान किया जाएगा।इस मौके पर किसान कई किसान उपस्थित थे। गिद्धौर| गिद्धौर थाना के मुख्य गेट पर चतरा हजारीबाग पक्की सड़क पर शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस क्रम में बाइक,चार पहिए वाहन, कोल वाहन,टैंकर,ट्रक सहित अन्य सभी वाहनों की जांच की गई।जांच में ड्राइवरी लाइसेंस,वाहन के कागजात,हेलमेट,सीट बेल्ट सहित अन्य कई आवश्यक जांच किया गया। मडीटीओ महेश्वरी प्रसाद यादव ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराने को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।साथ ही बाइक चालाक को हेलमेट पहनकर सड़क पर निकलने की बात कही।इस दौरान 25 छोटे बड़े वाहनों की जांच कर 25 हजार रुपए का राजस्व की वसूली को लेकर ऑनलाइन चालान काटे गए।मौके पर संतोष कुमार,सहायक अवर निरीक्षक विद्यानंद शर्मा आदि थे। इटखोरी | चतरा उपायुक्त कीर्ति श्री ने इटखोरी बीडीओ सोमनाथ बांकिरा को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया। चतरा समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने इटखोरी बीडीओ को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम एवं मनरेगा में बेहतर कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उपायुक्त ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ऐसे सम्मान आगे भी जारी रहेंगे, जिससे अन्य प्रखंडों में भी कार्य संस्कृति में सुधार हो। बैठक का मुख्य उद्देश्य यह था कि जिला स्तरीय विकास योजनाओं का समग्र मूल्यांकन, कार्यान्वयन के दौरान आने वाली बाधाओं की पहचान तथा त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना था। मौके पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी प्रखंडों के बीपीओ, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी के प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।


