प्रदेश में 15 हजार लीटर पानी का जल शुल्क माफ:सरकारी छूट… फिर भी 322 करोड़ का बिल जमा नहीं करवा रहे उपभोक्ता

प्रदेश में 15 हजार लीटर पानी का जल शुल्क माफ होने के बाद भी उपभोक्ताओं जलदाय विभाग का बिल जमा नहीं करवा रहे है। अकेले जयपुर शहर में उपभोक्ताओं पर 322 करोड़ रुपए बकाया है। विभाग की ओर से नोटिस, चेतावनी व कनेक्शन काटने की कार्यवाही की, लेकिन बकाया राशि जमा नहीं हो पाई। जलदाय विभाग के जयपुर नॉर्थ सर्किल में 186 करोड का बकाया चल रहा है। यहां अधीक्षण अभियंता सुरेंद्र सिंह राठौड़ है। वहीं जयपुर साउथ सर्किल में 135 करोड रुपए बकाया है। इस क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता अनिल शर्मा है। विभाग कई बार रिकवरी अभियान चला चुका है। लेकिन वसूली नहीं कर पाया। शहरी सरकार ने पी लिया 200 करोड़ का मुफ्त पानी नगर निगम, नगर पालिका व नगर परिषदों पर 200 करोड़ से ज्यादा का बकाया चल रहा है। इसके साथ ही दूसरे विभागों में भी बकाया चल रहा है। लेकिन जलदाय विभाग केवल नोटिस देकर खानापूर्ति कर लेता है। ऐसे में पानी का बकाया बिल जमा ही नहीं हो पा रहा है। सरकार को रोजाना करोड़ों के राजस्व का नुकसान हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *