भारतीय डाक विभाग पाली मंडल में उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से 18 दिसंबर को सुबह 11 बजे अधीक्षक डाकघर कार्यालय में डाक अदालत आयोजित करेगा। अदालत में विभागीय अधिकारी उपभोक्ताओं से सीधा संवाद कर विभिन्न सेवाओं से जुड़ी लंबित शिकायतों का निस्तारण करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि अदालत में काउंटर सेवा, स्पीड पोस्ट, ई-एमओ, पार्सल, विदेशी डाक, बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, सीएमएस, ट्विटर शिकायतें, डीओपी कॉल सेंटर, एनसीएच सहित सभी डाक सेवाओं पर शिकायतें सुनी जाएंगी। जिन उपभोक्ताओं की शिकायतों का अभी तक समाधान नहीं हुआ है, वे 15 दिसंबर 2025 सुबह 10 बजे तक निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन अधीक्षक डाकघर, पाली मंडल को भेज सकते हैं। आवेदन भेजते समय लिफाफे पर डाक अदालत लिखना अनिवार्य है। डाक विभाग ने पाली मंडल के सभी डाकपालों व उपडाकपालों को निर्देश दिए हैं कि वे इस सूचना को नोटिस बोर्ड पर लगाकर व्यापक प्रचार करें, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता डाक अदालत का लाभ उठा सकें।


