गोशाला में दो ट्रैक्टर सूखी घास की भेंट

डूंगरपुर| महावीर धर्मादा संस्थान के तत्वाधान में संचालित भंडारिया गोशाला में गौ ग्रास निमित दो ट्रेक्टर घास भेट की। वसी ग्राम से जुड़े गोभक्तों के निरंतर सहयोग से गोवंश को प्रति रविवार गोग्रास उपलब्ध कराने अब हाथ बढ़ने लगे है। शहर की गौ गोपाल सेवा समिति की गोग्रास की प्रेरणा से अब गोशाला में गोवंश के लिए समाज सेवी खुलकर सहयोग कर रहे है। रविवार को इसी क्रम में वसी ग्राम के गोभक्त केशव पंड्या के निर्देशन में समस्त सहयोगी के सहयोग से दो ट्रेक्टर घास उपलब्ध कराई गयी। कार्यक्रम में नारायण पंड्या, शांतिलाल जैन, संजय पंड्या, कृष्णलाल जोशी, हीरालाल गामोट, लक्ष्मीनारायण त्रिवेदी, भानु प्रकाश जोशी, डायालाल गामोट, राजेन्द्र गामोट, दुर्गाशंकर गामोट, प्रकाश भट्ट, हरीश गामोट, भुपेंद्र गामोट, मानजी कटारा, नितिन जी गौर, नरेश पंड्या, महिपाल जैन, रामेश्वर पंड्या, रुद्रेश पंड्या, भरत पंड्या, प्रवीण पंड्या, देवशंकर गामोट, ललित भट्ट, बालकृष्ण शर्मा, नीतेश जैन, ललित भट्ट, लीलाराम गामोट, राजू भाई गौड़, योगेश जैन, सनत जैन, भगवती प्रसाद पंड्या, गो गोपाल सेवा समिति के डॉ भरत खत्री, मनीष भावसार, नरेश मेहता, अनन्त जैन, विनय श्रीमाल, रजत चौहान, मुकेश द्विवेदी, सुरेश भट्ट, सुयश भावसार सहित अन्य गोभक्त मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *