पंच पंचाल समाज डूंगरपुर के चुनाव संपन्न

डूंगरपुर| शहर के नरसिंह मंदिर में पंच पंचाल समाज की चुनाव सम्बन्धित बैठक हुई। इसमें समाज की ओर से नियुक्त चुनाव अधिकारी रजनीकांत एवं संजय पंचाल की देखरेख में चुनाव हुए। इसमें सुरेन्द्र पंचाल को समाज का अध्यक्ष चुना गया। इनके नाम का प्रस्ताव जयेश पंचाल ने रखा व समर्थन शंकरलाल पंचाल ने किया पश्चात सत्यदेव पंचाल को महामंत्री, अमृतलाल को कोषाध्यक्ष, मोहनलाल को सांस्कृतिक एवं शिक्षा प्रकोष्ठ मंत्री तथा सुभाष पुत्र गौतमलाल को उपाध्यक्ष एवं संरक्षक के रूप में देवेन्द्र पंचाल, हरीश जरादी व कन्हैयालाल पंचाल को चयनित किया गया। साथ ही त्रिपुरा सुन्दरी ट्रस्ट मण्डल के दो सदस्य सुरेन्द्र पंचाल व अमृतलाल का सर्व सम्मति से चयन किया। इस अवसर पर पूर्व कार्यकारिणी के अध्यक्ष देवेन्द्र पंचाल की ओर से वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इसमें विगत तीन वर्षों में किए गए कार्यों एवं आय व्यय का सम्पूर्ण ब्यौरा समाज के समक्ष रखा गया। नव नियुक्त अध्यक्ष सुरेन्द्र पंचाल ने कहा कि समाज के प्रत्येक सदस्य को समाज के उत्थान के लिए आगे आकर स्वेच्छा से सहयोग देना होगा तथा समाज के आर्थिक रूप से पिछडे सदस्यों को आगे लाने के लिए नई कार्य योजनाएं बनाकर उन्हें सहयोग देना होगा। संचालन जयेश पंचाल व आभार कुशल पंचाल ने माना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *