आशा सहयोगिनी और साथिन यूनियन का सम्मेलन संपन्न

डूंगरपुर| शहीद भगत सिंह सामुदायिक भवन में आशा सहयोगिनी एवं साथिन यूनियन का जिला सम्मेलन आयोजन हुआ। सीटू जिला सहसंयोजक बंसीलाल खराड़ी ने बताया कि राजस्थान आशा सहयोगिनी एवं साथिन यूनियन जिला डूंगरपुर का तीसरा सम्मेलन लीलावंती अहारी, धापू मीणा, कलावती पाटीदार की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित हुआ। सम्मलेन के पहले संगठन का ध्वजारोहण किया गया। आशा वर्कर, मजदूरो के संघर्ष मे शहीद हुए साथीओ को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। सम्मेलन का विधिवत शुरुआत एवं उद्घाटन मुख्य वक्ता कॉ सुरेखा हरियाणा ने की। अपनी मांगो के लिए एकजुट होकर संघर्ष ही रास्ता है।सम्मलेन को राज्य संयोजक सुमित्रा चोपड़ा ने संबोधित किया। सम्मेलन के बाद 21 सदस्यों की जिला कमेटी बनाई गई।जिसमें अध्यक्ष लीलावंती अहारी,सचिव मंजुला भागोरा, कोषाध्यक्ष देवीलाल, उपाध्यक्ष धापू मीणा, गायत्री अहारी , संयुक्त सचिव रमिला डोडा, गीता हड़त, सदस्य इंदिरा, सूरज, आशा, मनी, बसंती, प्रवीना पंचाल, सीला, गीता, कोकिला, सुशीला, नर्वदा आदि सर्व सहमति से चुने गए। सम्मेलन को छात्र नेता फाल्गुन, सिटू नेता भीमचंद, आदिवासी जनाधिकार मंच से गौतम डामोर, नौजवान सभा से देवीलाल डामोर, बंसीलाल खराड़ी, कर्मचारी महासंघ मंत्री हेमंत कुमार ने भी सम्बोधित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *