सरदार पटेल प्रीमियर लीग: सुपर ओवर में खेड़ा, चीखली चैलेंजर्स और हरिओम सुपरजाइंट्स टीम ने अपने मैच जीते

भास्कर संवाददाता| डूंगरपुर पटेल पाटीदार डांगी समाज के सरदार पटेल प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता के सभी मैच शहर के लक्ष्मण मैदान में खेले जा रहे हैं। कवि सुनील पटेल ने बताया कि देश प्रतियोगिता के आयोजन से समाज की प्रतिभाओं को आगे लाना मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान वल्लभराम आसेला, प्रेमशंकर पाटीदार उपरगांव, गिरीश नेजपुर, मुकेश आसेला ने विचार रखें। पहला मैच मां आंजना इंडियंस और चिखली चैलेंजर्स के बीच खेला गया। जिसमें चिखली चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रन का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करते हुए मां आंजणा इंडियंस 170 रन ही बना पाई। दोनों पारियों में सर्वाधिक स्कोर मौलिक पाटीदार ने 121 रन बनाएं और प्रकाश पटेल ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच मौलिक पाटीदार रहे। दूसरा मैच लालगर स्वामी किंग्स और हरिओम सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। जिसमें लालगर स्वामी किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 75 रन का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करते हुए हरिओम सुपर जायंट्स ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दोनों पारियों में सर्वाधिक स्कोर आसु पटेल ने 38 रन बनाए और जितेंद्र पाटीदार ने सर्वाधिक 6 विकेट लिए। ऑफ द मैच जितेंद्र पाटीदार रहे। तीसरा मुकबला लालगर स्वामी व खेड़ा के बीच खेला गया। जिसमे खेड़ा ने लालगर स्वामी को सुपर ओवर में 3 रन से हराया। मैन ऑफ द मैच खेड़ा के केशव पाटीदार रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *