सागवाड़ा मेन रोड से सिवणीया फला तक जाने वाले पक्की सड़क का अभाव है।कच्चे रास्ते के दोनों तरफ झाड़ियां होने के कारण हादसों के साथ ही जंगली जानवरों का भी भय बना रहता है। पंचायत से लेकर प्रशासन तक गुहार लगाई लेकिन आज तक समाधान नहीं हो सका। -स्थानीय ग्रामीण । जादेला बड़ा गांव की मुख्य बस्ती होली चौक से सीनियर सेकेंडरी स्कूल तक जाने वाली सड़क को पंचायत की ओर आधी अधूरी छोड़ रखा है। पंचायत में शिकायत करने पर सड़क पर ग्रेवल बिछाकर छोड़ दिया। आज तक सीसी सड़क नहीं बन पाई है। सड़क बनाने पर बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है । -वार्ड पंच रतनलाल खांट डूंगरपुर| ग्राम पंचायत पचलासा छोटा गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। गांव में पक्का श्मशान घाट नहीं होने पर तालाब के किनारे खुले में शव का दाह संस्कार करना पड़ता है। बारिश के दिनों में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गांव में सड़क पर रोड लाईट का सुविधा तक नहीं है। जिससे रात में हर समय जंगली जानवरों के आबादी क्षेत्र में घुस आते है। जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाकर नल कनेक्शन कर दिए गए है। -स्थानीय निवासी । डूंगरपुर। शास्त्री कॉलोनी के वार्ड संख्या 25 में कई महीनों से नाली के कचरे को नहीं उठाया गया है। इसके कारण कॉलोनी वासी यही कचरा फेंक कर चले जाते है। सफाई कर्मचारी के सफाई करने के बाद कई दिनों तक कचरा एक जगह पर पड़ा रहता है। पशु इस कचरे को बिखेर देते है जिसके कारण कॉलोनी में गंदगी बढ़ रही है। -कॉलोनीवासी।


