इंदौर में फ्लैट में छाप रहे थे नकली नोट, दो गिरफ्तार

नकली नोट सप्लाई के केस में जेल जा चुके बदमाश जेल से छूटने के बाद नोट छापने की मशीन खरीदकर इंदौर में फ्लैट को फैक्ट्री बना बैठे। यहां रातभर 500 रुपए के नकली नोट छापते और सुबह डिमांड पर सप्लाई करते थे। उज्जैन में भी सप्लाई करने पहुंचे दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। क्राइम ब्रांच और चिमनगंज पुलिस ने पांड्याखेड़ी क्षेत्र से हिमांशु उर्फ चीनू (26) और दीपेश (22) को गिरफ्तार कर 17.50 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने उज्जैन निवासी सोनू टेटवाल और भोपाल निवासी राजेश बरबटे के साथ मिलकर इंदौर में नोट छापने की बात कबूल की। पुलिस ने अरविंदो अस्पताल के सामने कॉलोनी के फ्लैट से अत्याधुनिक मशीन, सुरक्षा फीचर, माइक्रो प्रिंट, ग्रीन इंक और हाई सिक्योरिटी पेपर जब्त किए। एसपी प्रदीप शर्मा के अनुसार फरार आरोपी पकड़ में आने के बाद पता चलेगा कि नकली नोट कहां-कहां सप्लाई हुए और मशीन कहां से खरीदी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *