दिव्यांग विद्यार्थियों ने दिखाया सामर्थ्य, उत्साहित हुए अतिथि

भास्कर संवाददाता | राजगढ़ विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनपद शिक्षा केंद्र में कक्षा 1 से 8 तक के दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सामर्थ्य प्रदर्शन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समग्र शिक्षा अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में रंगोली, मेहंदी, 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़ और चित्रकला जैसी प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समावेशी शिक्षा को साकार करना था। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, डीपीसी संदीप दुबे ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान विद्यार्थी नितिन ने कलेक्टर बनने की इच्छा व्यक्त की, जिस पर अतिथि ने उसका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में बीएसी मुकेश शर्मा, अनिल पिपलोटिया और बीआरसी दीपक चौधरी सहित सभी ने सहयोग दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *