संस्था के सहयोग से शुरू किया गया ‘मिशन नींव’

राजगढ़ |महिला व बाल विकास विभाग ने रॉकेट लर्निंग संस्था के सहयोग से जिले में मिशन नींव आंगनवाड़ी होमवर्क ग्रुप की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य बच्चों की सीखने की नींव को खेल-खेल में मजबूत करना है, ताकि वे आंगनवाड़ी केंद्र के साथ-साथ घर पर भी सहज रूप से सीख सकें। हर आंगनवाड़ी केंद्र के लिए अलग समूह बनाए गए हैं, जिनमें कार्यकर्ता और सभी माता-पिता शामिल हैं। इन ग्रुपों में रोजाना बच्चों के लिए सरल, रोचक और शिक्षण आधारित गतिविधियां भेजी जाती हैं, जिससे उनका , शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, सामाजिक और भावनात्मक सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। विभाग ने सभी माता-पिता से अपील की है कि वे बच्चों के साथ नियमित रूप से गतिविधियां कराएं, उनकी फोटो/ वीडियो ग्रुप में साझा करें, जिम्मेदार भागीदारी ही नन्हें बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *