रणजीत हनुमान मंदिर में चल रही प्रभातफेरी की तैयारी:रथ के साथ झांकियों की तैयारियां, ढोल-बाजों की टीमों ने भी ताल मिलाना शुरू किया

इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में प्रभातफेरी की तैयारियां जोरों पर है। मंदिर में अलग-अलग कामों की जिम्मेदारी भी अलग-अलग लोगों को दी जा चुकी है। रथ को भी मंदिर परिसर से बाहर निकालकर ग्राउंड में लाया जा चुका है। इसे चलाकर देखा जा रहा है कि इसमें कोई परेशानी तो नहीं आ रही है। इसके अलावा प्रभातफेरी में शामिल होने वाली झांकियां भी यहां तैयार की जा रही है। साथ ही ढोल ग्रुप के सदस्य भी रोजाना प्रैक्टिस कर रहे है। बता दें कि प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर में 9 दिसंबर से 4 दिवसीय आयोजन की शुरुआत होगी। 12 दिसंबर को मंदिर से सुबह 5 बजे विशाल प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इस आयोजन को लेकर मंदिर में तैयारियां तेज हो गई है। रथ को चलाकर देख रहे, रविवार को बाहर निकाल सकते है मुख्य पुजारी पं. दीपेश व्यास ने बताया कि प्रभातफेरी के लिए रथ को मंदिर से निकालकर ग्राउंड में खड़ा किया गया है। रथ को चलाकर देखा जा रहा है, ताकि कोई दिक्कत हो तो वहीं ठीक की जा सके। शुक्रवार रात इसे बाहर सड़क पर भी चलाकर ट्रायल किया गया। सं ग्राउंड में चल रहा झांकियों का निर्माण
बता दे कि इस बार प्रभातफेरी में मंदिर की झांकियां भी शामिल होंगी। जिन्हें बनाने का काम मंदिर के ग्राउंड में किया जा रहा है। दो अलग-अलग झांकियां तैयार की जाएगी। इसे भक्त मंडल के सदस्य ही तैयार करा रहे हैं। पहली झांकी रामायण की थीम पर रहेगी। इसके अलावा दूसरी झांकी में एलईडी लगवाई जाएगी, जिसके माध्यम से मंदिर में चलने वाले सेवा कामों को बताया जाएगा। साथ ही मंदिर में होने विकास कामों को भी बताया जाएगा। ढोल ग्रुप के सदस्य कर रहे प्रैक्टिस प्रभातफेरी में हनुमंत ध्वज पताका ग्रुप के सदस्य ढोल की प्रस्तुतियां देते हुए चलेंगे। इसके लिए ग्रुप द्वारा मंदिर परिसर के ग्राउंड में रोजाना रात में प्रैक्टिस की जा रही है। बड़े-बड़े ढोल के साथ ही अन्य वाद्य यंत्रों के माध्यम से ग्रुप के सदस्य अपनी प्रैक्टिस कर रहे है। इसके अलावा बड़ा रस्सा लेकर प्रभातफेरी में व्यवस्था संभालने वाले भक्त मंडल के सदस्य भी अपनी प्रैक्टिस कर रहे है। बता दें कि इस आयोजन में करीब दो हजार से ज्यादा भक्त मंडल के सदस्य शामिल होकर अपनी सेवाएं देंगे। ये रहेगा प्रभातफेरी का रूट प्रभातफेरी के रूट की बात करें तो प्रभातफेरी सुबह 5 बजे मंदिर परिसर से शुरू होगी, जो मंदिर से द्रविड़ नगर चौराहा, महू नाका चौराहा से अन्नपूर्णा रोड पर दशहरा मैदान, अन्नपूर्णा मंदिर से वापस टर्न लेकर नरेंद्र तिवारी मार्ग से होते हुए वापस मंदिर परिसर तक पहुंचेगी। जहां यात्रा का समापन होगा। ये करीब 4 किमी का रास्ता रहेगा। प्रभातफेरी को ये पूरा रास्ता तय करने में करीब 7 घंटे का समय लगेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *