राजगढ़| शहर के स्टेडियम के बाहर बनी दुकानों के सामने व्यवस्थित और सुविधायुक्त परिसर बनाने लिए साल 2020-21 में दुकानों के सामने नगरपालिका के माध्यम से पे-वर्स लगवाए गए थे। लेकिन कम गुणवत्ता के पे-वर्स लगाने से कुछ समय बाद ही यहां लगे सारे पेवर्स टूट कर चूरे में बदल गए थे। इससे यहां की दुकानों के सामने किसी कच्ची सड़क जैसा दृश्य दिखाई देता है। दिनभर धूल उड़ती है, जबकि बारिश में कीचड़ मच जाता है। उबड-खाबड पेवर्स के कारण वाहन चालकों भी परेशानी होती है। नगरपालिका को इसे दुरुस्त करवाना चाहिए।


