शिक्षकों के स्थायीकरण आदेश नहीं, जिले में 141 शिक्षक अभी भी वंचित

भास्कर संवाददाता| डूंगरपुर राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम जिला डूंगरपुर नवीन कार्यकारिणी की बैठक रविवार को हुई। जिलाध्यक्ष अशोक गामोट ने बताया की थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण की दूसरी सूची जारी करने और नोशनल लाभ को लेकर शिक्षक संघठन सियाराम ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी नवीन प्रकाश जैन सें मुलाकात की थी। इस पर मुख्य जिला शिक्षाधिकारी ने एक सप्ताह में स्थायीकरण पूर्ण करने का आश्वासन दिया था। लेकिन पहली सूची में 105 नाम जारी करने के बाद अभी भी 141 शिक्षकों का स्थायीकरण के आदेश अभी तक जारी नहीं किए है। स्थायीकरण आदेश जारी नहीं करने पर शिक्षक संघठन ने रोष व्यक्त किया। जिला मंत्री अरविंद पाटीदार ने बताया की दो साल का परिवीक्षा काल समाप्त होने के बाद एक से दो माह में स्थायीकरण का कार्य विभाग को कर देना चाहिए पर छ माह बीत जाने के बाद भी सूची जारी नहीं करना ये नव नियुक्त शिक्षकों के भविष्य के लिए ठीक नहीं है। अभी भी 141 शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश बाकी चल रहे है। विभाग जल्दी इसकी सूची जारी करे। इससे इन शिक्षकों के मानदेय, पीएफ और अन्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि नोशनल लाभ भी दो साल से पेंडिंग है जिसको लेकर जल्द कार्यवाही की जाए उसको लेकर चर्चा की। वर्चुअल मीटिंग में प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित त्रिवेदी , प्रदेश ऑडिटर मानशंकर पाटीदार ,प्रदेश संगठन मंत्री लोकेश भट्ट जिला कोषाध्यक्ष पंकज भट्ट ,जिला संरक्षक लालशंकर पाटीदार ,कार्यकारी अध्यक्ष विजेश दर्जी प्रकाश त्रिवेदी वासुदेव पाटीदार ,रमणलाल पाटीदार,मनोज चौबीसा,अशोक रोत्त, हैमंत चौबीसा,योगेश श्रीमाल,विनायक बामनिया, नरेन्द्रसिंह राठौड़, सुभष श्रीमाली, अशोक परमार, विनोद पाटीदार आशीष पंड्या प्रवीण बुनकर मनोज पाटीदार आदि पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *