पिता ने बीमा करवाकर बेटे की हत्या कराई:मुरादाबाद में लाश सड़क पर फेंकी; बोला- सौतेली मां के करीब आ गया था

यूपी के मुरादाबाद में एक लालची पिता ने बीमा करवाकर अपने सगे बेटे की हत्या करा दी। पिता बेटे और सौतेली मां के बीच बढ़ती नजदीकियों से नाराज था। उसने पहले अमरोहा के अपने वकील दोस्त के साथ मिलकर बेटे का 2.1 करोड़ का बीमा करवाया। फिर भाड़े के हत्यारों को साढ़े तीन लाख रुपए की सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी। वारदात को एक्सीडेंट साबित करने के लिए लाश को सड़क किनारे फेंक दिया। मरने वाला युवक अनिकेत शर्मा संभल का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक, अनिकेत बेरोजगार था। काम दिलाने के बहाने उसे संभल से मुरादाबाद लेकर आया। उसकी हत्या करवाई और लाश को सड़क के किनारे फेंकवा दिया। पुलिस को पहले मामला एक्सीडेंट का ही लगा, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद केस ही पलट गया। रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई। पिता से पूछताछ हुई तो मामले का खुलासा हुआ। मुरादाबाद पुलिस ने अनिकेत के पिता और भाड़े के तीनों हत्यारों को अरेस्ट कर लिया है। मास्टरमाइंड वकील और उसके साथी की तलाश में पुलिस टीमें छापेमारी कर रही है। पहले पूरे मामले को सिलसिलेवार तरीके से समझ लीजिए… 16 नवंबर को मुरादाबाद के कुंदरकी में एक युवक का शव पड़ा मिला था। शुरुआती छानबीन में मामला एक्सीडेंट का लगा। लेकिन, जब पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया तो पता चला कि युवक के सिर पर किसी भारी चीज से वार कर हत्या की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, तो युवक की शिनाख्त अनिकेत (30) पुत्र बाबू राम शर्मा (50) के रूप में हुई। बाबू राम संभल दुर्गा कालोनी बहजोई में रहता है। पुलिस ने अनिकेत के परिजनों को बुलाकर शव उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आने का जिक्र अनिकेत के पिता बाबूराम से किया। तो भी बाबूराम पुलिस की बात को नकारता रहा और हादसे पर ही अड़ा रहा। बाबूराम ने पुलिस से कहा- मेरे बेटे की हत्या भला काेई क्यों करेगा। उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। उसे मारकर किसी को क्या मिलेगा। ये हादसा ही है। पुलिस ने शक होने पर पूछताछ की, 8 पॉइंट में पढ़िए पिता का कबूलनामा भाड़े के लोगों से बेटे को मरवाया
असलम ने साथी तहब्बुर मैवाती और रामपुर के शाहबाद रुस्तमपुर निवासी साजिद के साथ मिलकर अनिकेत के सिर में रॉड मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव काे एक्सीडेंट का रूप देने के लिए कुंदरकी में फेंक दिया। एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश ने बताया- अनिकेत के पिता बाबूराम शर्मा और भाड़े के तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा कर दिया गया है। ……………………… ये खबर भी पढ़ें… अफसरों से बोला-वादा करो घूस नहीं लोगे, वरना कूद जाऊंगा:मुरादाबाद में ऑफिस की बिल्डिंग पर चढ़ा युवक; 40 मिनट तक ड्रामा किया ‘वादा करो घूस नहीं मांगोगे। नहीं तो यहां से कूदकर जान दे दूंगा। सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए 6 महीने से ऑफिस के चक्कर लगा रहा, लेकिन अफसर घूस मांग रहे हैं।’ ये बातें मुरादाबाद में डिप्टी लेबर कमिश्नर (DLC) ऑफिस बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर चढ़े युवक ने चिल्लाते हुए कहीं। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे वह बिल्डिंग पर चढ़ गया। जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर ऑफिस के कर्मचारी भागकर बाहर आए। उसे समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन युवक जिद पर अड़ा रहा। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *